सीतापुर(उत्तर प्रदेश):जिला सूचना कार्यालय परिसर में शनिवार को श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। यहाँ आयोजित विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में अधिकारियों, पत्रकारों और आमजन ने शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।
विधि-विधान से की पूजा-अर्चना
कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 12:30 बजे जिला सूचना अधिकारी विपिन कुमार द्वारा हनुमान जी की प्रतिमा के समक्ष विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस मौके पर सूचना विभाग के कर्मचारी अभिषेक मिश्रा, प्रिन्स सक्सेना, कुलदीप कुमार, आदर्श तिवारी एवं अनिकेत मौर्य ने विशेष रूप से व्यवस्थाओं को संभाला।
प्रसाद के लिए जुटी भीड़
भंडारे में प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ ही पत्रकार बंधुओं और आम जनता ने सहभागिता की। सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन की सराहना करते हुए उपस्थित लोगों ने कहा कि सूचना कार्यालय की ओर से किया गया यह प्रयास सराहनीय है।
भाईचारे और सेवा का संदेश
आयोजकों ने इस आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक कार्य समाज में आपसी प्रेम और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि भंडारे का मुख्य उद्देश्य जनसामान्य को एक सूत्र में पिरोते हुए सेवा और सद्भाव का संदेश देना है।
0 टिप्पणियाँ