महमूदाबाद,सीतापुर(उत्तर प्रदेश): कोतवाली क्षेत्र के अगईया गांव में सोमवार शाम रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक 60 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई। मृतका की पुत्री ने अपने पति व सास सहित छह लोगों पर लाठी-डंडों से पीटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बंशीपुर निवासी भल्लू की पुत्री मोहिनी का विवाह अगईया निवासी रंगीलाल से हुआ था। नवजात शिशु के इलाज के खर्च को लेकर सोमवार को मोहिनी अपनी मां दुलारी और परिजनों के साथ ससुराल पहुंची थी। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। आरोप है कि पति रंगीलाल, सास हेमामालिनी, संजय, सुशीला, छोटू और राजाराम ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल दुलारी को महमूदाबाद सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, मृतका के पक्ष की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ