#सीतापुर:क्षेत्रीय योगासन में दीपांशी ने लहराया परचम, राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चयनित.

बिसवां,सीतापुर(उत्तर प्रदेश): विद्या भारती आनंदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर, सीतापुर के तत्वावधान में आयोजित 37वीं क्षेत्रीय योगासन प्रतियोगिता में स्थानीय सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, पुरवारी टोला की छात्रा दीपांशी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। कक्षा आठवीं की छात्रा दीपांशी ने विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभागियों के कड़े मुकाबले के बीच योगासनों की जटिल मुद्राओं का अत्यंत सहज, अनुशासित और सटीक प्रदर्शन किया।

उनकी इस उत्कृष्ट प्रतिभा और लगन के आधार पर उनका चयन अब असम में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय स्तर की योगासन प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

दीपांशी की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में हर्ष का वातावरण है। प्रधानाचार्या सहित समस्त शिक्षिकाओं ने छात्रा को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे राष्ट्रीय पटल पर भी अपनी दक्षता का लोहा मनवाएंगी। विद्यालय प्रशासन ने इसे अन्य छात्राओं के लिए भी खेल व योग के प्रति एक प्रेरक उपलब्धि बताया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ