#वाराणसी:रामनगर पुलिस की मुस्तैदी से चेन स्नैचिंग करने वाले दो शातिर दबोचे, पीली धातु की चेन बरामद.

डॉ उदयशंकर भगत

वाराणसी (उत्तर प्रदेश): रामनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला से चेन छीनकर भागने वाले दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से छीनी गई पीली धातु की चेन भी बरामद कर ली गई है।


घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, सामने घाट पुल पर ई-रिक्शा से जा रही एक महिला से बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने गले की चेन छीन ली और बंधा रोड की तरफ भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही रामनगर पुलिस तत्काल हरकत में आ गई। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने बावन बिगहा मैदान, दुर्गा मन्दिर के पास घेराबंदी कर दोनों को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पवन दुबे 31 वर्ष, निवासी रघुनाथपुर, फूलपुर और गौरव तिवारी 22 वर्ष, निवासी गोगवा, जंसा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी गौरव तिवारी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ कपसेठी थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ