#सीतापुर:संकुल विज्ञान मेले में छात्र-छात्राओं ने दिखाई वैज्ञानिक प्रतिभा, आनंदी देवी कॉलेज रहा अव्वल

 अनिल मिश्रा.

लहरपुर,सीतापुर(संवाददाता): सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लहरपुर में शनिवार शाम संकुल स्तरीय विज्ञान मेले का भव्य आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि इंडियन बैंक शाखा प्रबंधक मोहित अवस्थी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

प्रतियोगिता में संकुल क्षेत्र के 10 विद्यालयों से आए 146 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान प्रश्नमंच, पत्र वाचन, विज्ञान मॉडल प्रदर्शन और प्रयोग आधारित कुल 38 प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जहां प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता व वैज्ञानिक सोच का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रतिस्पर्धा में आनंदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पहला स्थान वहीं, विद्या मंदिर लहरपुर द्वितीय और श्री राम चंपा देवी सरस्वती विद्या मंदिर बिसवां तृतीय स्थान पर रहा।

प्रबंधक आशीष मेहरोत्रा ने अतिथियों को स्मृति चिह्न व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य अनुराग मिश्रा, संकुल प्रमुख रामनिवास सिंह, मनीष सिंह, विपिन बिहारी व अरविंद सिंह सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ