डॉ उदय शंकर भगत
वाराणसी (उत्तर प्रदेश)। बनारस रेल इंजन कारखाना महिला कल्याण संगठन की ओर से शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन की उपाध्यक्षा सरिता सिन्हा ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया।
समारोह में संगठन द्वारा संचालित बाल निकेतन, चेतना विद्यालय, क्रेच, कंप्यूटर व पेंटिंग सेंटर तथा सिलाई केंद्र के शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट योगदान व समर्पण के लिए उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान शिक्षकों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। मंच संचालन सचिव राखी गुप्ता ने किया। संयुक्त सचिव अनुजा खरे व वरिष्ठ कार्यकारी सदस्या अनुजा अग्रवाल ने राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका को रेखांकित किया।
कार्यक्रम में कल्पना चौधरी, सुनीता, लक्ष्मी चौधरी और पूजा मौर्य सहित कई सदस्याएं मौजूद रहीं। अंत में संयुक्त सचिव अनुजा खरे ने सभी के प्रति आभार जताया।


0 टिप्पणियाँ