सीतापुर(उत्तर प्रदेश): राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ एवं जनपद न्यायाधीश आशीष जैन के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव आलोक यादव ने सोमवार को वन स्टॉप सेंटर-प्रथम का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान रोस्टर के अनुसार समस्त स्टाफ ड्यूटी पर उपस्थित मिला। सचिव ने शेल्टर होम में मौजूद बालिकाओं से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त किया। उन्होंने परिसर में नियमित व गहन साफ-सफाई बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए। साथ ही तैनात पुलिसकर्मियों को सख्त हिदायत दी कि आने-जाने वालों का समय रजिस्टर में सही से दर्ज किया जाए, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
महिला कल्याण विभाग के निरीक्षण में उन्होंने अपचारियों को धारा-64 के बयान के लिए समय पर न्यायालय प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान यह समस्या भी सामने आई कि बिजली कटने पर जनरेटर न होने से कार्य बाधित हो रहा है इस संदर्भ में आदेश दिए गए।


0 टिप्पणियाँ