#सीतापुर:सरायन नदी के सैलाब में फंसे परिवार के चार लोगों को पुलिस ने बचाया, एसपी देंगे पुरस्कार.

सीतापुर(उत्तर प्रदेश): थाना कोतवाली नगर के लोनियन पुरवा में उफनती सरायन नदी के बीच पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने अदम्य साहस का परिचय देकर एक परिवार के चार लोगों की जान बचा ली। नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से एक मकान चारों तरफ से सैलाब से घिर गया था, जिसमें दंपति और उनके दो मासूम बच्चे फंस गए थे।

डायल-112 पर सूचना मिलते ही पीआरवी, मंडी चौकी प्रभारी अश्मित भारती, आरक्षी शुभम गुर्जर व दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जवानों ने जान जोखिम में डालकर उफनते पानी के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और दोनों बच्चों सहित दंपति को सकुशल बाहर निकाला।


सुरक्षित बाहर आते ही पीड़ित परिवार भावुक हो गया। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने जान बचाने वाली टीम की प्रशंसा करते हुए नकद पुरस्कार की घोषणा की है। साथ ही नागरिकों से जलभराव वाले इलाकों से दूर रहने की अपील की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ