सिधौली,सीतापुर(उत्तर प्रदेश):अपराध और वाहन चोरी की वारदातों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सिधौली पुलिस ने तहसील रोड से चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद कर एक शातिर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर अपराध नियंत्रण के तहत पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक हरिशचंद्र यादव की टीम ने अलादादपुर तिराहे के पास से कुचौरा बंगला निवासी सोनू रावत पुत्र कामता प्रसाद को घेराबंदी कर दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से चोरी की सीडी डीलक्स बरामद हुई।
पुलिस के अनुसार, उक्त बाइक 11 सितंबर को अटरिया थाना क्षेत्र के दुंदपुर निवासी पंकज की तहसील रोड के सामने से चोरी हुई थी। मामले में दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) BNS की वृद्धि कर आरोपी को जेल रवाना किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में कांस्टेबल अजय सिंह, फिरोज आलम व हरेंद्र कुमार शामिल रहे।

0 टिप्पणियाँ