#सीतापुर:​थाना समाधान दिवस: जमीन विवादों पर मौके पर पहुंचेगी संयुक्त टीम, डीएमऔर एसपी ने महमूदाबाद में सुनीं समस्याएं.

महमूदाबाद,सीतापुर(उत्तर प्रदेश): थाना समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को महमूदाबाद थाने में फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण को लेकर शीर्ष प्रशासन एक्शन मोड में दिखा। स्थानीय विधायिका आशा मौर्य, जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. और पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने संयुक्त रूप से जनसुनवाई करते हुए आमजन की समस्याओं को संजीदगी से सुना। अधिकारियों को दो टूक हिदायत दी गई कि शिकायत का धरातल पर उसका त्वरित व गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित हो।


राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीमें करेंगी मौके पर फैसला.जमीनी विवादों के जटिल मामलों को देखते हुए अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि राजस्व और पुलिस विभाग संयुक्त टीम बनाकर विवादित स्थल का मुआयना करें। मौके पर दोनों पक्षों को आमने-सामने बिठाकर नियमानुसार और निष्पक्ष समाधान निकाला जाए, ताकि विवाद दोबारा  न उत्पन्न हो सके।

महिला अपराध और अवैध कब्जों पर जीरो टॉलरेंस.जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने कहा कि कानून-व्यवस्था से किसी भी सूरत में समझौता नहीं किया जाएगा। महिला संबंधी अपराधों, भूमि विवादों तथा अवैध कब्जों से जुड़े मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। इसके साथ ही संवेदनशील मामलों में समय रहते निरोधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।

अभिलेखों का रखें पूरा ब्योरा, उपजिलाधिकारी रहे मौजूद.समाधान दिवस की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए गए कि शिकायत रजिस्टर में हर मामले के निस्तारण की विस्तृत रिपोर्ट अनिवार्य रूप से दर्ज हो। इस दौरान उपजिलाधिकारी महमूदाबाद अभिषेक प्रजापति सहित संबंधित विभागों के अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ