#सीतापुर बार एसोसिएशन चुनाव: अक्षय सहाय बने अध्यक्ष, कचहरी परिसर में ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया गया जश्न

सीतापुर(उत्तर प्रदेश)।जनपद के अधिवक्ताओं की सर्वोच्च संस्था, सीतापुर बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के परिणाम घोषित होने के साथ ही कचहरी परिसर में उत्साह का सैलाब उमड़ पड़ा। रोमांचक मुकाबले के बाद वरिष्ठ अधिवक्ता अक्षय सहाय ने अध्यक्ष पद पर विजय हासिल की। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर जश्न मनाया।
ढोल-नगाड़ों और गुलाल से गूंजा कचहरी परिसर
अध्यक्ष पद पर अक्षय सहाय की जीत की घोषणा होते ही समर्थकों का उत्साह चरम पर पहुंच गया। अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर जीत की बधाई दी और मिठाइयाँ खिलाकर खुशी का इजहार किया। कचहरी परिसर में ढोल की धुन पर समर्थक थिरकते नजर आए।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की सूची
चुनाव अधिकारी ने परिणाम घोषित करते हुए निम्नलिखित पदाधिकारियों को निर्वाचित घोषित किया:
 अध्यक्ष: अक्षय सहाय
 महासचिव:सुधीर शर्मा
 वरिष्ठ उपाध्यक्ष: विमल मोहन मिश्रा
 ज्येष्ठ उपाध्यक्ष (10 वर्ष से अधिक): रोहित मेहरोत्रा, अनुराग श्रीवास्तव
 कनिष्ठ उपाध्यक्ष (10 वर्ष से कम):आदित्य वर्मा, शोभित दीक्षित
 कोषाध्यक्ष: शिवनाथ मिश्रा
 संयुक्त सचिव (प्रशासन):अजीत कुमार
 संयुक्त सचिव (लाइब्रेरी): कौशलेंद्र कुमार सिंह
 संयुक्त सचिव (प्रशासनिक):अनुज कुमार पाल
कार्यकारिणी सदस्य:
 वरिष्ठ कार्यकारिणी: अलंकार सिंह चौहान, मिथिलेश कुमार वर्मा, अंजुल कुमार पांडेय, धीरेंद्र कुमार यादव, अरविंद कुमार मिश्रा, अनिल कुमार बाजपेई।
 कनिष्ठ कार्यकारिणी:सरिता देवी, शुभम मिश्रा, दिलीप कुमार, पवन प्रताप सिंह, नितिन कुमार सिंह, अनूप कुमार।
अधिवक्ताओं के विश्वास पर खरा उतरेंगे
जीत के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष अक्षय सहाय ने सभी अधिवक्ता बंधुओं का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, " बार की गरिमा को बनाए रखना और अधिवक्ता समाज की समस्याओं का समाधान करना मेरी प्राथमिकता होगी।"


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ