#सीतापुर: सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए बेटियों को लगेगा HPV टीका, प्रशासन ने शुरू किया विशेष अभियान

सीतापुर(उत्तर प्रदेश)। जिले में अब किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए विशेष पहल शुरू की गई है। जिलाधिकारी डॉ. राजगणपति आर. ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे 14 से 15 वर्ष की आयु वर्ग की अपनी बेटियों को HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) का टीका अवश्य लगवाएं। यह टीकाकरण पूरी तरह से निशुल्क है।क्या है सर्वाइकल कैंसर?
जिलाधिकारी ने बताया कि महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा  कैंसर दूसरा सबसे आम कैंसर है, जो मुख्य रूप से HPV संक्रमण के कारण होता है। हालांकि, सही समय पर टीकाकरण से इस बीमारी को पूरी तरह से रोका जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुनिया के 100 से अधिक देशों में यह टीका प्रभावी साबित हुआ है और यह पूरी तरह सुरक्षित है।
कहाँ और कैसे लगवाएं टीका?
 के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और जिला महिला चिकित्सालय, सीतापुर में इसके लिए विशेष सत्र चलाए जा रहे हैं।
 आवश्यक दस्तावेज: टीकाकरण के लिए बेटी का जन्म प्रमाण-पत्र या आयु प्रमाणित करने वाला कोई भी वैध दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य है।
अफवाहों से बचें, स्वास्थ्य पर दें ध्यान
जिलाधिकारी ने आमजन से आग्रह किया कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल सरकारी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं या डॉक्टरों द्वारा दी गई जानकारी पर भरोसा करें। उन्होंने कहा, "स्वस्थ बेटी, स्वस्थ परिवार, स्वस्थ राष्ट्र" के संकल्प को पूरा करने के लिए हमें मिलकर काम करना होगा। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने परिवार, पड़ोस और समाज के अन्य लोगों को इस आयु वर्ग की बेटियों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें, ताकि शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य हासिल किया जा सके अधिक जानकारी के लिए नागरिक अपने नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ