रामपुर मथुरा पुलिस ने चेकिंग के दौरान बगस्ती गांव के शत्रोहन को घेराबंदी कर पकड़ा, भेजा जेल
सीतापुर,(उत्तर प्रदेश)जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धड़पकड़ अभियान के तहत रामपुर मथुरा थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक शातिर और हिस्ट्रीशीटर अपराधी को अवैध असलहे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ सीतापुर, खीरी और अयोध्या के विभिन्न थानों में चोरी, डकैती, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस जैसे करीब एक दर्जन से अधिक संगीन मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
एसपी के निर्देश पर चल रहा चेकिंग अभियान
पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल द्वारा जिले में अपराध नियंत्रण और शातिर अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी महमूदाबाद वेद प्रकाश के निकट पर्यवेक्षण में थाना रामपुर मथुरा के प्रभारी निरीक्षक श्यामू कनौजिया के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में सघन चेकिंग कर रही थी।
घेराबंदी कर दबोचा, बरामद हुआ तमंचा
रामपुर मथुरा पुलिस टीम में शामिल उपनिरीक्षक अशोक कुमार शुक्ला, कांस्टेबल उमेश कुमार, सुनील कुमार और अर्जुन सिंह जब गश्त पर थे, तभी मुखबिर की सूचना पर बगस्ती गांव के रहने वाले शत्रोहन पुत्र रामप्रसाद उर्फ महताब को घेराबंदी कर रोका गया। जमात तलाशी लेने पर उसके पास से .315 बोर का एक अदद नाजायज तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
चोरी, डकैती और गैंगस्टर एक्ट समेत 13 मामले दर्ज
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त शत्रोहन एक पेशेवर और शातिर किस्म का अपराधी है। उसका लंबा आपराधिक इतिहास है। वर्ष 2007 से लेकर 2024 तक उसके खिलाफ सीतापुर के रामपुर मथुरा, खीरी के फूलबेहड़ और फैजाबाद के रूदौली थाने में हत्या का प्रयास धारा 307, लूट/डकैती धारा 394, गैंगस्टर/गुंडा एक्ट, मादक पदार्थों की तस्करी और आबकारी अधिनियम के तहत कुल 13 गंभीर मामले पंजीकृत हैं। सकरन थाने में उसके खिलाफ मु0अ0सं0 107/2026 धारा 25(1-बी) आर्म्स एक्ट के तहत नया मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।
0 टिप्पणियाँ