मदद के बहाने पार कर देते थे गाढ़ी कमाई, कब्जे से 80 एटीएम कार्ड व फर्जी नंबर की बाइक बरामद
सीतापुर(उत्तर प्रदेश):जनपद की थाना कोतवाली नगर और एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने एटीएम कार्ड बदलकर भोले-भाले ग्राहकों से धोखाधड़ी करने वाले एक बड़े अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बहुगुणा चौराहा अंडरपास के पास से दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से विभिन्न बैंकों के 80 अदद एटीएम कार्ड, 4500 रुपये नकद और अपराध में प्रयुक्त फर्जी नंबर प्लेटलगी एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पकड़े गए आरोपियों पर गाजियाबाद, एटा, जौनपुर और सीतापुर सहित कई जिलों में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।
लंबा आपराधिक इतिहास
पकड़े गए अभियुक्तों का एक संगठित गिरोह है। इसमें शामिल सचिन बेहद शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके खिलाफ फिरोजाबाद, गौतमबुद्ध नगर, एटा और गाजियाबाद के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास , आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, चोरी और धोखाधड़ी जैसे गंभीर अपराधों के 15 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं दूसरे अभियुक्त जय किशन उर्फ जैकी पर जौनपुर, एटा और सीतापुर में एनडीपीएस एक्ट और धोखाधड़ी के 4 मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस की अपील,न शेयर करें गोपनीय जानकारी
सीतापुर पुलिस ने आम जनमानस से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के बहकावे या लालच में न आएं। किसी भी हाल में अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, सीएससी आईडी, लॉगिन पासवर्ड या ओटीपी जैसी गोपनीय जानकारी दूसरों को न दें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल 1930 नंबर डायल कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम
एसओजी टीम: निरीक्षक सत्येंद्र विक्रम सिंह, उ.नि. प्रिंस सोनकर, उ.नि. अरविंद शुक्ला, हे.का. अविनाश सिंह, शराफत अली, सोहन पाल, क. ऑपरेटर गुरपाल सिंह व अन्य ।
कोतवाली नगर पुलिस: प्र.नि. दिनेश कुमार पाण्डेय, उ.नि. अवधेश कुमार यादव, उ.नि. अश्मित भारती, का. सोनू कुमार, संदीप चक, सुनील कुमार व रि.आ. कृष्णा गोपाल।
0 टिप्पणियाँ