#सीतापुर: 25 हजार का इनामी बदमाश आकाश उर्फ बउआ गिरफ्तार, कई थानों में दर्ज हैं गंभीर मुकदमे

सीतापुर(उत्तर प्रदेश)।जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत अटरिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने लूट और चोरी जैसी घटनाओं में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी आकाश कुमार उर्फ बउआ को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पकड़े जाने से पुलिस ने बड़ी राहत की सांस ली है।
कई मुकदमों में थी तलाश
पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने जनपद में लूट, चोरी और छिनैती जैसी वारदातों को अंजाम देने वाले अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) दुर्गेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी विशाल गुप्ता के नेतृत्व में अटरिया पुलिस सक्रिय थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने थाना क्षेत्र से ही लखनऊ के इटौजा थाना अंतर्गत ग्राम मरपा मजरा मुलुकपुर निवासी आकाश कुमार उर्फ बउआ को धर दबोचा।
आपराधिक इतिहास का काला चिट्ठा
पकड़े गए आरोपी आकाश कुमार का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ लखनऊ के बीकेटी और इटौजा थानों के अलावा अटरिया थाने में भी कई गंभीर मामले दर्ज हैं।
 बीकेटी थाना लखनऊ :पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म, मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा।
 इटौजा थाना लखनऊ :बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज।
अटरिया थाना सीतापुर :लूट और चोरी समेत कई मामलों में वांछित।
जेल भेजा गया अपराधी
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल रवीन्द्र सिंह और कांस्टेबल संजय शामिल रहे। पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को सीतापुर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ