सीतापुर(उत्तर प्रदेश):जिला ग्रामोद्योग विभाग की ओर से संचालित योजनाओं के तहत बेहतर प्रदर्शन करने वाले उद्यमियों को सम्मानित किया जाएगा। विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मंडल स्तरीय पुरस्कार वितरण हेतु पात्र इकाइयों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
(काल्पनिक चित्र)
इन योजनाओं के उद्यमियों को मिलेगा मौका
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम और मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के अंतर्गत निरंतर कार्य कर रही न्यूनतम तीन पुरानी इकाइयों का चयन किया जाएगा। इन इकाइयों का चयन जिला स्तरीय समिति द्वारा उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन के साथ देना होगा यह विवरण
इच्छुक उद्यमियों को अपनी इकाई का विस्तृत ब्योरा कार्यालय में जमा करना होगा। इसमें बैंक द्वारा स्वीकृत वितरित ऋण का विवरण, उत्पादन, बिक्री और इकाई द्वारा सृजित रोजगार की संख्या का वर्षवार ब्योरा शामिल होना अनिवार्य है।
30 मई तक जमा करें आवेदन
पात्र उद्यमी अपना पूर्ण विवरण और संबंधित दस्तावेज विकास भवन स्थित कार्यालय के कमरा नंबर 126 और 127 में जमा कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 मई 2026 निर्धारित की गई है। इसके बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। निर्धारित तिथि तक प्राप्त आवेदनों के आधार पर ही समिति द्वारा उत्कृष्ट इकाइयों का चयन कर मंडल स्तर पर पुरस्कार के लिए भेजा जाएगा।
0 टिप्पणियाँ