#सीतापुर:अब कीचड़ से मिलेगी मुक्ति: सीतापुर के खेतों तक दौड़ेगी विकास की गाड़ी, 5607 चकमार्ग चकाचक!

सीतापुर(उत्तर प्रदेश):जनपद में ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विगत चार महीनों के भीतर राजस्व एवं विकास विभाग के समन्वय से कुल 5607 चकमार्गों के पटान का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। इस पहल से न केवल खेतों तक पहुंच सुलभ हुई है, बल्कि ग्रामीणों के आवागमन की राह भी आसान हो गई है।
विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे गांव
जिले में लंबे समय से चकमार्गों के अभाव या उनके बदहाल होने के कारण किसानों को अपनी उपज मंडी तक ले जाने और कृषि उपकरणों को खेतों तक पहुँचाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। जनहित को सर्वोपरि रखते हुए प्रशासन ने विशेष अभियान चलाकर इन मार्गों के पटान का कार्य शुरू किया। आंकड़ों के अनुसार, पिछले 120 दिनों में रिकॉर्ड संख्या में मार्गों को दुरुस्त किया गया है।
समयबद्धता और गुणवत्ता पर जोर
विभागीय सूत्रों के अनुसार, यह कार्य अभी थमा नहीं है। जिले के अन्य क्षेत्रों में भी चकमार्गों के पटान का कार्य निरंतर प्रगति पर है। उच्चाधिकारियों द्वारा नियमित रूप से कार्य की मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि निर्माण की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो।
आमजन में खुशी की लहर
चकमार्गों के पटान होने से स्थानीय ग्रामीणों और विशेषकर किसानों में काफी उत्साह है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले बारिश के दिनों में ये रास्ते दलदल में तब्दील हो जाते थे, लेकिन अब पटान होने से आवाजाही में काफी सहूलियत हो गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ