नेशनल हाईवे पर दिनदहाड़े सनसनी, आरोपी युवक पुलिस की गिरफ्त में
सीतापुर (उत्तर प्रदेश): मामला शनिवार शाम का है जहां नेशनल हाईवे पर वैदेही वाटिका के पास एक शख्स ने बाइक पर साथ चल रहे रहीमाबाद के पूर्व ग्राम प्रधान पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस हमले में पूर्व प्रधान बुरी तरह झुलस गए, जिन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अचानक आग का गोला बने पूर्व प्रधान
मिली जानकारी के अनुसार खैराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम रहीमाबाद के पूर्व प्रधान हसीब खां शाम करीब 6:00 बजे अपनी बाइक से जा रहे थे। उनकी बाइक पर पीछे गांव का ही रहने वाला धर्मेंद्र (38) बैठा था। जैसे ही वे वैदेही वाटिका के पास पहुंचे, धर्मेंद्र ने अचानक प्रधान पर पेट्रोल छिड़क कर माचिस जला दी। पल भर में पूर्व प्रधान आग का गोला बन गए। हाईवे पर यह खौफनाक मंजर देख राहगीरों की रूह कांप गई।जानकारी के अनुसार मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने को लेकर दोनों में हुई थी कहा सुनी।
देवदूत बने पुलिसकर्मी, कांस्टेबल सत्यम ने बचाई जान
गनीमत यह रही कि वारदात के वक्त मौके पर ही पुलिस पिकेट ड्यूटी मौजूद थी। सदर बाजार चौकी के कांस्टेबल सत्यम शर्मा और उनके साथियों ने बिना समय गंवाए आग को बुझाया और गंभीर रूप से झुलसे पूर्व प्रधान को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक, फिलहाल प्रधान की हालत स्थिर है
पुलिस की कार्रवाई:
पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र को मौके से ही हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 (1) के तहत मामला (मु०अ०सं० 112/26) दर्ज कर लिया है।घायल प्रधान का जिला अस्पताल में इलाज जारी है पुलिस मामले की गहराई से विवेचना कर रही है कि आखिर आरोपी ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया।
0 टिप्पणियाँ