# सीतापुर:जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण करें समाधान: डीएम

सीतापुर(उत्तर प्रदेश): शिकायतों और समस्याओं का पूरी गुणवत्ता के साथ समय से निस्तारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जनपद की सभी सात तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील सिधौली में विधायक मनीष रावत, जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल की अध्यक्षता में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। डीएम ने सख्त लहजे में कहा कि अधिकारी केवल कार्यालयों में न बैठें, बल्कि मौके पर जाकर शिकायतों की जमीनी हकीकत देखें और पीड़ित को न्याय दिलाएं।योजनाओं का लाभ समय से मिले
समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों और अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं से संबंधित प्रकरणों का तेजी से निस्तारण किया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं होगी, जिससे पात्रों को समय से लाभान्वित किया जा सके। इस दौरान उपजिलाधिकारी सिधौली और मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अनूप श्रीवास्तव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
आईजीआरएस पोर्टल पर त्वरित कार्रवाई
डीएम ने अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त होने वाली जनशिकायतों का त्वरित गति से निस्तारण होना चाहिए। शिकायतकर्ता ने जो समस्या दर्ज कराई है, संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचकर उसकी गुणवत्ता की जांच करें।कागजी निस्तारण मिलने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय करते हुए कार्यवाही की जाएगी।
लंबित मामलों पर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश
शनिवार को जनपद की सभी सात तहसीलों में आयोजित 'संपूर्ण समाधान दिवस' में कुल 527 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से मौके पर केवल 64 मामलों का ही निस्तारण किया जा सका। शेष बची सभी 463 शिकायतों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को पृष्ठांकित कर दिया गया है,तहसीलवार प्राप्त प्रार्थना पत्रों और मौके पर निस्तारण की स्थिति इस प्रकार है:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ