#सीतापुर: दो साल से चोरी की बाइक दौड़ा रहा शातिर गिरफ्तार, पिसावां पुलिस ने दबोचा

सीतापुर(उत्तर प्रदेश):जनपद में चोरी और छिनैती जैसी वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पिसावां पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से चोरी की बाइक का इस्तेमाल कर रहा था।
नैमिषारण्य से की थी चोरी
पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के क्रम में पिसावां पुलिस टीम गश्त पर थी। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पिरक्रमा मार्ग के पास से ग्राम महीनकुण्ड थाना बेनीगंज, हरदोई निवासी रामजी पुत्र स्व. लालू पाल को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने यह बाइक दो साल पहले नैमिषारण्य के चक्रतीर्थ के पास से चुराई थी।
दर्ज हैं कई मुकदमे
पकड़ा गया आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है। पुलिस द्वारा खंगाले गए उसके आपराधिक इतिहास में पहले से ही कई मामले दर्ज हैं:
 थाना पिसावां सीतापुर वर्तमान में चोरी का मामला मु0अ0सं0 240/26, धारा 317(2) बीएनएस दर्ज कर उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम में ये रहे शामिल
इस सफल गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक सूर्यप्रताप सिंह, उपनिरीक्षक प्रशांत सिंह भदौरिया, हेड कांस्टेबल राजीव सिंह और कांस्टेबल मोहित पटेल की मुख्य भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध इसी तरह सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ