सीतापुर(उत्तर प्रदेश): जनपद में अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत लहरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त को अवैध असलहे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
चेकिंग के दौरान दबोचा गया अपराधी
पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशानुसार, क्षेत्राधिकारी लहरपुर अभिषेक कुमार के पर्यवेक्षण में थाना लहरपुर पुलिस टीम क्षेत्र में सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने ग्राम बसन्तीपुर निवासी सुरेश पुत्र लक्षमीनारायण को संदिग्ध अवस्था में रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 12 बोर का एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज हुआ मुकदमा
पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ पुलिस ने थाना लहरपुर में सुसंगत धाराओं में मुकदमा अपराध संख्या 176/2026, धारा 25(1-B) आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। विधिक कार्यवाही पूरी करने के बाद पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थाना लहरपुर के प्रभारी निरीक्षक अरविन्द सिंह, उप निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह और कांस्टेबल कपिल बालियान, अंकुर बालियान तथा मोहित कुमार शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ