सीतापुर(उत्तर प्रदेश):जनपद में अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक श्री अंकुर अग्रवाल के निर्देशानुसार, विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे 12 वांछितों और वारंटियों को धर दबोचा। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
थानावार कार्रवाई का विवरण
पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में विभिन्न थाना क्षेत्रों से वारंटियों और वांछितों को गिरफ्तार किया गया है:
नैमिषारण्य व सदरपुर: थाना नैमिषारण्य पुलिस ने वारंटी नरेश निवासी मढिया और सदरपुर पुलिस ने वारंटी गुड्डू निवासी सदरपुर को गिरफ्तार किया।
हरगांव व लहरपुर: थाना हरगांव पुलिस ने तीन वारंटियों शुभम शुक्ला, मुन्ना और अनुज कुमार को दबोचा। वहीं, लहरपुर पुलिस ने वारंटी लालता प्रसाद को गिरफ्तार किया।
मछरेहटा:थाना मछरेहटा पुलिस ने एक वारंटी आरिफ के साथ ही संगीन धाराओं बीएनएस व डीपी एक्ट में वांछित दो अभियुक्तों राजेश कुमार यादव और विपिन कुमार को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की।
बिसवां व कोतवाली नगर: बिसवां पुलिस ने दो वारंटियों रामकृष्ण शुक्ला और गयाप्रसाद उर्फ टिल्लू को पकड़ा। इसके अलावा, कोतवाली नगर पुलिस ने पुराने मामले में वांछित वारंटी कल्लू गद्दी को गिरफ्तार किया।
एसपी ने दिए कड़े निर्देश
पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने स्पष्ट किया है कि गंभीर अपराधों में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने सभी क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि लंबित मामलों में वांछित चल रहे अपराधियों की सूची तैयार कर उनकी शीघ्रातिशीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
0 टिप्पणियाँ