संदना,सीतापुर(उत्तर प्रदेश):थाना संदना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव सड़क किनारे मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी है जानकारी के अनुसार सिधौली-मिश्रिख मार्ग से डेंगरा जाने वाले रास्ते पर ग्रामीणों ने एक युवक को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। सूचना मिलते ही थाना संदना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया,युवक की पहचान विमल पासी (35) पुत्र केशन, निवासी ग्राम रमवापुर, थाना मछरेहटा के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
ससुराल आया था युवकपरिजनों और ग्रामीणों के मुताबिक विमल की शादी थाना संदना क्षेत्र के ग्राम डेंगरा निवासी सरोजनी पुत्री हरिद्वार के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर वह अपनी ससुराल आया था। इसके बाद देर शाम उसका शव सड़क किनारे मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। परिजन घटना को लेकर गहरी चिंता और आशंका जता रहे हैं,प्रभारी निरीक्षक मान पाल सिंह ने बताया कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। सड़क किनारे युवक कैसे पहुंचा और उसके साथ कोई अप्रिय घटना हुई या नहीं, इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
0 टिप्पणियाँ