#सीतापुर: 10 हजार रुपये का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार, कई गंभीर मामलों में था वांछित.

सीतापुर(उत्तर प्रदेश): पुलिस ने 10 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त सचिन सिंह उर्फ डैनी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ सीतापुर व लखनऊ के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, लूट, रंगदारी और गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

वर्ष 2025 से चल रहा था फरार 

 पुलिस के अनुसार थाना कोतवाली नगर में दर्ज मुकदमा संख्या 82/25 धारा 304(2) बीएनएस में आरोपी सचिन सिंह उर्फ डैनी वांछित था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से गैर जमानती वारंट भी जारी किया गया था गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ लखनऊ और सीतापुर के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, लूट, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेजते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ