#सीतापुर: टेंट में घुसकर युवती से छेड़छाड़ और मारपीट, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस.

बिसवां सीतापुर (उत्तर प्रदेश): बिसवां थाना क्षेत्र के लहरपुर रोड पर स्थित ईट भट्टे के पास बीते दिवस एक शर्मनाक घटना सामने आई। टेंट में रह रहे परिवारों के बीच एक युवक ने शराब के नशे में पड़ोस के टेंट में घुसकर युवती से छेड़छाड़ और मारपीट की, इस मामले की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आलोक सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और युवती को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

आरोपी की तलाश जारी, रिश्तेदार हिरासत में

घटना के संबंध में  श्री सिंह ने स्पष्ट किया कि भट्टे के पास 'नट बिरादरी' के लोग बगल-बगल टेंट लगाकर रह रहे थे। आरोपी ने शराब के नशे में घुसकर युवती से गलत काम करने का प्रयास किया और मारपीट की। पुलिस ने मामला पंजीकृत कर लिया है और आरोपी के भाई व भतीजे को हिरासत में ले लिया है, आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की चार टीमें निरंतर दबिश दे रही हैं।आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ