# सीतापुर: दोना-पत्तल और पॉपकॉर्न मशीन पाने का सुनहरा मौका, 28 जून तक करें आवेदन.

सीतापुर(उत्तर प्रदेश):ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं और उद्यमियों के लिए स्वरोजगार का बेहतर अवसर आया है। जिला ग्रामोद्योग विभाग की ओर से वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 'टूल-किट्स योजना' के तहत आवेदन मांगे गए हैं। इसके जरिए पात्र अभ्यर्थियों को मोटराइज्ड दोना-पत्तल मेकिंग और पॉपकॉर्न मशीन निःशुल्क वितरित की जाएगी।
16 मशीनों का होगा वितरण
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि शासन ने जनपद के लिए 8-8 मोटराइज्ड दोना-पत्तल मेकिंग और पॉपकॉर्न मशीन का लक्ष्य निर्धारित किया है। लाभार्थियों का चयन पूरी तरह से पारदर्शी तरीके से गठित समिति के माध्यम से किया जाएगा। योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर रोजगार के संसाधन विकसित करना है।
पात्रता और आवेदन की प्रक्रिया
योजना का लाभ उठाने के लिए अभ्यर्थियों को निम्नलिखित शर्तों को पूरा करना होगा:
 आयु सीमा:आवेदक की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
 निवास:अभ्यर्थी का ग्रामीण क्षेत्र का स्थायी निवासी होना आवश्यक है।
 पंजीकरण:इच्छुक उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://upkhaditoolkit.upsdc.gov.in/RegistrationNew पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करें।
दस्तावेजों के साथ यहाँ जमा करें आवेदन
ऑनलाइन पंजीकरण के उपरांत आवेदक को प्रिंटआउट के साथ आधार कार्ड, राशन कार्ड, शैक्षिक योग्यता, आय-जाति प्रमाण पत्र और प्रशिक्षण प्रमाण पत्र की छायाप्रति संलग्न करनी होगी। इन दस्तावेजों को विकास भवन स्थित कार्यालय कमरा नं. 126, 127 में 28 जून 2026 तक अनिवार्य रूप से जमा करना होगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अंतिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ