सीतापुर(संवाददाता)।कोतवाली नगर पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर ऑटोलिफ्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
शातिर वाहन चोर रविन्द्र गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने जनपद में वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं के खुलासे के लिए सख्त निर्देश दिए थे। इसी क्रम में एएसपी (उत्तरी) आलोक सिंह के पर्यवेक्षण व सीओ नगर कपूर कुमार के नेतृत्व में कोतवाली नगर पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस को पुराना डीएम बंगला के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दिखा, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पहचान ग्राम देना उमरी निवासी रविन्द्र शुक्ला उर्फ जहाजी के रूप में हुई।
बरामदगी और दर्ज मुकदमे
तलाशी में आरोपी के पास से चोरी की एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 171/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत दर्ज था, जिसमें अब धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
पहले भी दर्ज हैं कई मुकदमे
पकड़े गए आरोपी रविन्द्र शुक्ला का लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके विरुद्ध पूर्व में कोतवाली नगर में दो और लखनऊ के गोमतीनगर थाने में एक मुकदमा चोरी व धोखाधड़ी जैसी संगीन धाराओं में दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 नरेन्द्र सिंह, का0 प्रशान्त कुमार व का0 विपुल कुमार शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ