सीतापुर(उत्तर प्रदेश) शहर के लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास पर मंगलवार को एक राजनीतिक होर्डिंग लगाए जाने के बाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। होर्डिंग में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, दिवंगत मुलायम सिंह यादव और रामगोपाल यादव की तस्वीरें लगी थीं, साथ ही उन पर कुछ टिप्पणियाँ अंकित थीं।
सूचना पाकर धौरहरा से सपा सांसद आनंद भदौरिया अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और होर्डिंग को वहां से हटवाकर उसे जला दिया। सांसद आनंद भदौरिया ने आरोप लगाया कि यह किसी स्थानीय व्यक्ति का कार्य नहीं है और इसके पीछे सरकारी तंत्र की भूमिका हो सकती है। उन्होंने इस मामले को पार्टी नेतृत्व के संज्ञान में लाने की बात कही है।
अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि होर्डिंग किसके द्वारा लगाया गया था। प्रशासन की ओर से भी इस घटनाक्रम पर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
0 टिप्पणियाँ