पिसावां,सीतापुर(उत्तर प्रदेश):पिसावां विकास खंड में शुक्रवार को शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 'स्कूल चलो अभियान' के अंतर्गत एक रैली निकाली गई。 यह रैली ब्लॉक संसाधन केंद्र से आरंभ होकर मुख्य चौराहा और निरीक्षण भवन होते हुए पुनः बीआरसी परिसर में संपन्न हुई。
रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने "खुशबू हो हर फूल में, हर बच्चा हो स्कूल में", "आधी रोटी खाएंगे, रोज स्कूल जाएंगे" और "हम बच्चों का नारा है, शिक्षा का अधिकार हमारा है" जैसे नारों के माध्यम से जनमानस को शिक्षा का संदेश दिया。 इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख मिथिलेश सिंह यादव ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है。
खंड शिक्षा अधिकारी अवनीश कुमार ने अभिभावकों से अपने बच्चों को प्रतिदिन समय पर विद्यालय भेजने की अपील की。 उन्होंने बताया कि सरकार परिषदीय विद्यालयों में ड्रेस, पाठ्यपुस्तकें, मध्याह्न भोजन, दूध और फल जैसी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध करा रही है。 इस दौरान शिक्षक पंकज अवस्थी, अश्वनी सिंह, अभय सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे。
0 टिप्पणियाँ