बिसवां ,सीतापुर(उत्तर प्रदेश):शैक्षिक और सामाजिक सरोकारों को समर्पित अखिल भारतीय संस्था 'साहित्य सृजन संस्थान' द्वारा तहसील रोड स्थित 'सृजन पुस्तकालय' में जरूरतमंद व मेधावी बच्चों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें, स्टेशनरी और स्कूल बैग वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सह जिला प्रचारक विकल्प जी रहे।
विकल्प जी ने कहा कि शिक्षा सामाजिक विषमता को दूर कर समता स्थापित करने का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है। संस्थान के संस्थापक संदीप मिश्र सरस ने बताया कि प्रतिवर्ष मेधावी जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को यह सहायता दी जाती है, ताकि वे सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन करें।
इस अवसर पर मौलाना आजाद हायर सेकेंडरी स्कूल और सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र-छात्राएं लाभान्वित हुए। कार्यक्रम में दीपक शुक्ल, रवि प्रकाश बंसल, मकसूद अली सहित कई गणमान्य नागरिक और अभिभावक उपस्थित रहे। पुस्तकालय में साहित्यिक, प्रतियोगी पुस्तकों के साथ अब कंप्यूटर प्रशिक्षण की भी सुविधा उपलब्ध है।
0 टिप्पणियाँ