#सीतापुर: दो शातिर हिस्ट्रीशीटर चोर गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद.


सीतापुर(उत्तर प्रदेश):जनपद की संदना थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो अंतर्जनपदीय शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त रामकुमार और मुस्ताक थाना कमलापुर के मजारिया हिस्ट्रीशीटर हैं। पुलिस ने इनके पास से चोरी गए सफेद व पीली धातु के आभूषण, फूल और पीतल के बर्तन, एक इंडेन गैस सिलेंडर तथा 5,000 रुपये नकद बरामद किए हैं।
अधिकारियों के अनुसार, दोनों आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। सीतापुर, हरदोई, खीरी और बाराबंकी के विभिन्न थानों में चोरी, नकबजनी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत इनके खिलाफ दो दर्जन से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों शातिर अपराधियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ