सीतापुर(उत्तर प्रदेश):फर्जी दस्तावेजों के सहारे नौकरी हासिल करने वाले सात शिक्षकों के खिलाफ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरख नाथ पटेल ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। जांच में टीईटी और डीएड के अंकपत्र फर्जी मिलने पर बीएसए डॉ. पटेल ने 22 जुलाई 2026 को सभी की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। साथ ही, संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को आरोपियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कराने और उसकी प्रति कार्यालय में उपलब्ध कराने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।
कार्रवाई की गाज जिन शिक्षकों पर गिरी है, उनमें प्राथमिक विद्यालय हाजीपुर खैराबाद की कुसुमलता, भानपुर लहरपुर के मनीष सिंह, गनेशपुर लहरपुर के भूपेंद्र कुमार, बसारा महोली की पूजा, महुआकोला महोली के विवेक कुमार, ताजपुर सकरन के मुरारी लाल रावत और शिवपुरी सकरन के जय नारायण सिंह शामिल हैं। इस बड़ी कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया है। विभाग का कहना है कि भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़े के खिलाफ आगे भी सख्त जांच जारी रहेगी।
0 टिप्पणियाँ