#सीतापुर: खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी.

सीतापुर(उत्तर प्रदेश):तालगांव थाना क्षेत्र के खदानिया गांव में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव खेत में नीम के पेड़ के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।
पुलिस के अनुसार, शव खदानिया गांव के सुनील के खेत की मेड़ पर मिला। घटनास्थल पर पेड़ से एक टूटा हुआ दुपट्टा लटका हुआ था, जबकि शव पेड़ से लगभग 12 फुट दूर जमीन पर पड़ा था। मृतक की पहचान बिसवां थाना क्षेत्र के कारीपुर निवासी उमेश पुत्र सोनेलाल के रूप में हुई है।
थानाध्यक्ष अनूप शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले में सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है और मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर ही चल सकेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ