#सीतापुर:शांतिपूर्ण संपन्न होगी कांवड़ यात्रा, सीतापुर प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर पूरी की तैयारियां.

सीतापुर(उत्तर प्रदेश):आगामी पवित्र सावन महीने और कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि यात्रा को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने के लिए प्रशासन ने कांवड़ समितियों और आयोजकों के साथ समन्वय बैठकें कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। जनपद के सभी प्रमुख शिवालयों व प्राचीन मंदिरों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा, ताकि जलाभिषेक करने आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विशेष तौर पर रविवार और सोमवार को मंदिरों व कांवड़ मार्गों पर उमड़ने वाली भारी भीड़ के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल और विशेष ड्यूटी व्यवस्था लागू की गई है। इसके अलावा, यातायात को सुगम बनाए रखने और जाम की समस्या से बचने के लिए प्रभावी रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है। यात्रा मार्गों और धार्मिक स्थलों की पवित्रता व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, उनके आसपास संचालित होने वाली मीट की दुकानों के संबंध में संचालकों को स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने सभी से शांति और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ