सीतापुर(उत्तर प्रदेश):जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सीतापुर डॉ. गोरखनाथ पटेल ने 28 जुलाई 2026 को विकास खण्ड महोली के अंतर्गत आने वाले तीन प्राथमिक विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान अनुपस्थित शिक्षक को छोड़कर व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं, हालांकि साफ-सफाई, नामांकन और एमडीएम की गुणवत्ता को लेकर शिक्षकों को 10 दिन के भीतर सुधार कर अनुपालन आख्या प्रस्तुत करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
प्राथमिक विद्यालय नरहरा: एक शिक्षक मिले अवकाश पर, साफ-सफाई के निर्देश
निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय नरहरा में कुल 02 अध्यापक और 02 शिक्षामित्र कार्यरत पाए गए। उपस्थिति पंजिका के अवलोकन में शिक्षक अवधेश कुमार शुक्ला एक दिवसीय अवकाश पर मिले। मौके पर उपस्थित अन्य अध्यापकों को कड़े निर्देश दिए गए कि वे आगामी 10 कार्य दिवसों के भीतर विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, छात्र नामांकन में वृद्धि,मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता और छत की विशेष सफाई सुनिश्चित कर इसकी अनुपालन आख्या उपलब्ध कराएं।
प्राथमिक विद्यालय रहमतपुर: समस्त स्टाफ मिला उपस्थित, हैंडवाश ठीक कराने के निर्देश
रहमतपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के औचक निरीक्षण में राहत भरी तस्वीर सामने आई। उपस्थिति पंजिका की जांच में विद्यालय का पूरा स्टाफ मौके पर उपस्थित पाया गया। बीएसए ने यहां के शिक्षकों को निर्देशित किया कि वे 10 कार्य दिवसों के भीतर विद्यालय की साफ-सफाई, नामांकन वृद्धि, एमडीएम की गुणवत्ता सुधारने के साथ-साथ मल्टीपल हैंडवाश यूनिट को दुरुस्त करवाएं और छत की सफाई कराकर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
प्राथमिक विद्यालय शाहपुर: सभी शिक्षक मिले मुस्तैद, 10 दिन में आख्या देने के निर्देश
विकास खण्ड महोली के ही प्राथमिक विद्यालय शाहपुर में भी बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने औचक निरीक्षण किया। यहां भी विद्यालय में कार्यरत समस्त स्टाफ उपस्थित मिला। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने शिक्षकों को निर्देश दिए कि वे आगामी 10 कार्य दिवसों के भीतर विद्यालय की साफ-सफाई, छात्र नामांकन में बढ़ोतरी, एमडीएम की गुणवत्ता और छत की साफ-सफाई का कार्य पूर्ण कर लें तथा तय समय सीमा के अंदर अनुपालन आख्या कार्यालय को प्रेषित करें।
0 टिप्पणियाँ