#सीतापुर: 'गौ सम्मान अभियान' के तहत सड़कों पर उतरे संत, राष्ट्रपति और केंद्र सरकार को भेजा ज्ञापन.


सीतापुर(उत्तर प्रदेश): मुख्यालय पर सोमवार दोपहर करीब 2 बजे गौ सम्मान अभियान के तहत संतों, महंतों, गौ सेवकों और गौ भक्तों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। इस दौरान गौ भक्तों ने जिलाधिकारी के माध्यम से भारत सरकार और राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। इस कार्यक्रम का नेतृत्व संतोष दास खाकी ने किया, जिसमें अनूप खेतान सहित बड़ी संख्या में गौ संरक्षण से जुड़े लोग शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने डीएम डॉ. राजा गणपति आर. को अपनी मांगों से अवगत कराते हुए गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग की। संतोष दास खाकी ने कहा कि केवल सरकार के प्रयासों से गोवंश की स्थिति में सुधार संभव नहीं है, इसके लिए समाज को भी आगे आना होगा। डीएम ने ज्ञापन को नियमानुसार उच्च स्तर तक प्रेषित करने का आश्वासन दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ