#सीतापुर:सदरपुर पुलिस जांच में जुटी, फंदे से लटका मिला महिला का शव.

सीतापुर(उत्तर प्रदेश):के सदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलाबाद में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। 22 वर्षीय रोहणी देवी का शव शनिवार सुबह कमरे में पंखे से साड़ी के फंदे पर लटका मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
मृतका का मायका जहांगीराबाद में था और उनकी शादी करीब एक साल पहले 6 अप्रैल 2025 को रसूलाबाद निवासी अमित कश्यप के साथ हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
रोहणी के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी हत्या करने के बाद शव को फंदे से लटकाया गया ताकि इसे आत्महत्या का रूप दिया जा सके। उन्होंने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले में प्रभारी निरीक्षक मुकेश वर्मा ने बताया कि पुलिस घटनास्थल के साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच कर रही है और मौत के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ