#सीतापुर: विद्यालय बंद रखने और अनुशासनहीनता के आरोप में प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित.

सीतापुर(उत्तर प्रदेश):विकास क्षेत्र सकरन अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय बोहरा की प्रभारी प्रधानाध्यापक / सहायक अध्यापक श्रीमती पलाषिका तथा सहायक अध्यापक जितेंद्र कुमार रस्तोगी को गंभीर लापरवाही, अनुशासनहीनता और शैक्षिक वातावरण दूषित करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी की संस्तुति पर यह कार्रवाई जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल द्वारा की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान विद्यालय बंद पाया गया था और अध्यापिका बिना किसी सूचना के अनुपस्थित थीं। जांच में यह भी सामने आया कि वे विद्यालय अवधि में संस्थान बंद रखने, अनधिकृत व्यक्तियों को परिसर में प्रवेश देने और छात्र-छात्राओं के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने की दोषी पाई गईं।
इसके अलावा, टाइम एंड मोशन स्टडी शासनादेश की अवहेलना करने और शिक्षण कार्य के बजाय गुटबाजी कर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने से विभाग की छवि धूमिल हो रही थी। बीएसए ने बताया कि मामले में अग्रिम विभागीय जांच प्रचलित है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ