#सीतापुर में मौसम का यलो अलर्ट: भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी, प्रशासन सतर्क.

सीतापुर(उत्तर प्रदेश):भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 28 से 30 जुलाई 2026 तक जनपद में तेज आंधी, वज्रपात और भारी वर्षा का 'यलो अलर्ट' जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि की संभावना है।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से सतर्कता बरतने की अपील की है। खराब मौसम के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और कच्चे मकानों से दूर रहने, तथा आकाशीय बिजली चमकने पर खुले में न जाने के निर्देश दिए गए हैं। किसानों को अपनी फसलों व पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी गई है।
किसी भी आपात स्थिति के लिए जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के नंबर 05862-245753या टोल-फ्री नंबर 1077पर संपर्क किया जा सकता है। जिला प्रशासन ने किसी भी आपदा से निपटने के लिए सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रख दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ