पिसावां,सीतापुर(उत्तर प्रदेश): विकास खंड पिसावां के सिकंदरपुर प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को एकेडमिक निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापक प्रमोद गौतम अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े. घटना के वक्त विद्यालय में एआरपी अंबुज त्रिवेदी और विकास बाजपेयी निरीक्षण के लिए मौजूद थेप्रधानाध्यापक विक्रम सोलंकी के अनुसार, गिरने से उनकी नाक और आंख के पास चोट आई और वह अचेत हो गए.विद्यालय स्टाफ द्वारा उन्हें तुरंत 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महोली ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मूल रूप से हापुड़ जनपद के निवासी प्रमोद गौतम सितंबर 2018 से इस विद्यालय में अपनी सेवाएं दे रहे थे. सूचना पाकर पिसावां थाना प्रभारी प्रभात कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला हार्ट अटैक का प्रतीत होता है, हालांकि मौत के असली कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी.
0 टिप्पणियाँ