#सीतापुर:बैजवारी गांव में खौफ का माहौल,माँ की गोद से बच्ची के गायब होने पर उठे सवाल.

सीतापुर(उत्तर प्रदेश): थानगांव थाना क्षेत्र के बैजवारी गांव में एक दर्दनाक और रहस्यमयी घटना सामने आई है, जहाँ कथित तौर पर एक जंगली जानवर चार महीने की मासूम बच्ची को उसकी माँ की गोद से उठाकर ले गया। घटना के 48 घंटे बीत जाने के बावजूद पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम को बच्ची का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
परिजनों के मुताबिक, घटना मंगलवार देर रात करीब 1:30 बजे की है। घास-फूस के बने घर में सो रही मासूम सोनम को एक जंगली जानवर उठाकर ले भागा। बच्ची के रोने की आवाज़ सुनकर परिजन जागे और शोर मचाते हुए पीछे दौड़े, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर जानवर फरार हो गया। ग्रामीण इस घटना को भेड़िये के हमले से जोड़कर देख रहे हैं, जिससे पूरे इलाके में भारी दहशत का माहौल है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल पर स्पष्ट पगचिह्न नहीं मिले हैं, फिर भी तलाश लगातार जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ