सीतापुर (उत्तर प्रदेश): जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 'मिशन शक्ति' के तहत पुलिस ने 'अपने मिशन शक्ति केन्द्र को जानें' विशेष अभियान चलाया। 26 व 27 अगस्त को आयोजित इस अभियान के दौरान सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों ने थानों में स्थित मिशन शक्ति केंद्रों का शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन किया, ताकि इन्हें महिलाओं के लिए अधिक सुलभ व सुरक्षित बनाया जा सके।
डिजिटल जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए 'Meet Your MSK' नाम से इंस्टाग्राम रील्स जारी की गईं, जिनके माध्यम से केंद्र के स्थान, नामित महिला पुलिस अधिकारियों और मिलने वाली कानूनी व सामाजिक सहायता की जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही, बालिकाओं को साइबर अपराधों से बचाने के लिए 'सुरक्षित बिटिया, सशक्त सीतापुर' मार्गदर्शिका बांटी गई।


0 टिप्पणियाँ