सीतापुर (उत्तर प्रदेश): जनपद सीतापुर के विभिन्न विकास खंडों में दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए एडिप योजना के तहत विशेष परीक्षण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने बताया कि भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एलिम्को, कानपुर के विशेषज्ञों की टीम द्वारा सितंबर माह में ब्लाक मुख्यालयों पर पात्र लाभार्थियों का परीक्षण किया जाएगा।
शिविरों का कार्यक्रम
- 1 सितंबर: विकास खंड कार्यालय बिसवां
- 2 सितंबर: विकास खंड कार्यालय महमूदाबाद
- 3 सितंबर: विकास खंड कार्यालय लहरपुर
- 5 सितंबर: विकास खंड कार्यालय खैराबाद
- 7 सितंबर: कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, सीतापुर
जिलाधिकारी ने संबंधित खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे शिविर स्थल पर बैठने, पेयजल, कंप्यूटर व निर्बाध इंटरनेट कनेक्टिविटी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक दिव्यांगजनों को शिविर में लाने के निर्देश दिए।

0 टिप्पणियाँ