सीतापुर(उत्तर प्रदेश): हैप्पी सेवा संस्था द्वारा जनपद में 'एक पेड़ भाई-बहन के अटूट प्रेम के नाम' विशेष पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संस्था के संरक्षक विष्णु कांत मिश्रा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
पौधारोपण करते हुए संस्था के अध्यक्ष नफीस अख्तर ने कहा, “बहन की रक्षा का वादा, कुदरत की सुरक्षा का इरादा—यह अभियान समाज में पर्यावरण संरक्षण का मजबूत संदेश देता है।”
मीडिया प्रभारी आशीष शुक्ला ने कहा कि यह पेड़ भाई-बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक बनकर उन्हें हमेशा प्रकृति और एक-दूसरे की रक्षा की याद दिलाएगा। उपाध्यक्ष पंकज तिवारी व वरिष्ठ सदस्य एम. आर. मंसूरी ने हर व्यक्ति से कम से कम एक पौधा लगाने की अपील की ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वायु मिल सके।
अंत में संगठन मंत्री रूपेश श्रीवास्तव ने पेड़ों के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि पौधों की देखरेख करना प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर संस्था के कई पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।



0 टिप्पणियाँ