#सीतापुर:सीतापुर में 24 घंटे के भीतर दो खुदकुशी, प्रेम-प्रसंग के पहलू पर पुलिस जांच.

सीतापुर(उत्तर प्रदेश): जनपद के पिसावां थाना क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर एक युवक और महिला द्वारा फंदे से लटक कर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शुक्रवार शाम 20 वर्षीय मंजेश का शव घर के कमरे में लटकता मिला था। अभी पुलिस इस मामले की गुत्थी सुलझा ही रही थी कि शनिवार सुबह 37 वर्षीय रिंकी ने भी अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी।

प्राथमिक जांच में प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि रिंकी पिछले आठ महीनों से मंजेश के साथ रह रही थी और शुक्रवार को ही अपने पति इंद्रपाल के घर लौटी थी। उसी शाम मंजेश ने जान दे दी, जिसके बाद शनिवार सुबह रिंकी ने भी यह खौफनाक कदम उठा लिया।

थानाध्यक्ष प्रभात कुमार गुप्ता के मुताबिक, दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फोरेंसिक दल ने साक्ष्य जुटाए हैं और पुलिस सभी बिंदुओं की पड़ताल कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ