सिधौली (सीतापुर)। राहगीरों से रास्ता पूछने के बहाने ब्लेड मारकर जेब तराशी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का सिधौली पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस टीम ने फायर ब्रिगेड के पास से तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान नीरू, अमित उर्फ दिल्ला और रामू निवासी ओमपुरी नानकगंज झाला, थाना कोतवाली देहात जनपद हरदोई के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान इनके पास से वारदात में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिलें, 03 आधे ब्लेड, 02 मोबाइल फोन और 4,010 रुपये नकद बरामद हुए।
पूछताछ में अभियुक्तों ने कुबूल किया कि बरामद नकदी पूर्व में बिसवां क्रॉसिंग के पास की गई जेब तराशी की है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त रामू का लंबा आपराधिक इतिहास है, जिस पर गैंगस्टर व लूट समेत 18 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि नीरू पर भी 4 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।

0 टिप्पणियाँ