#सीतापुर:​अभ्युदय कोचिंग केंद्र पहुंचीं सीडीओ: व्यवस्थाओं की परखी हकीकत, प्रतियोगी छात्रों से किया सीधा संवाद.

सीतापुर(उत्तर प्रदेश): राजकीय इण्टर कॉलेज सीतापुर में संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना कोचिंग केंद्र का मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीक्षा जोशी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षण व्यवस्था, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पंजिका, डिजिटल संसाधनों और विषय-विशेषज्ञों की उपलब्धता का बारीकी से जायजा लिया।

सीडीओ ने कक्षाओं में जाकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने छात्रों की शंकाओं का समाधान करते हुए बेहतर रणनीति, नियमित अभ्यास और समय प्रबंधन के साथ अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। डॉ. जोशी ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री और डिजिटल उपकरणों का पूरा लाभ मिलना चाहिए, ताकि ग्रामीण व जरूरतमंद पृष्ठभूमि के होनहार अभ्यर्थी अपने लक्ष्यों को हासिल कर सकें। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी व शिक्षक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ