सीतापुर(उत्तर प्रदेश):शहर कोतवाली क्षेत्र के नारायण नगर मोहल्ले में मंगलवार रात टॉफी दिलाने के बहाने एक मासूम को ले जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों की सतर्कता के चलते महिला की यह कोशिश नाकाम हो गई और मोहल्ले वालों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया।
जानकारी के अनुसार, नारायण नगर निवासी प्रमोद गुप्ता का पांच वर्षीय भतीजा अयान गुप्ता रात करीब नौ बजे घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात महिला वहां पहुंची और बच्चे को टॉफी दिलाने के बहाने हाथ पकड़कर ले जाने लगी। शक होने पर आसपास मौजूद लोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया और पीछा कर उसे धर दबोचा। पकड़े जाने के बाद महिला ने लोगों से अभद्रता भी की।
सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। पुलिस के मुताबिक, महिला शराब के नशे में थी। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस महिला की शिनाख्त और मामले की गहन जांच में जुटी है।

0 टिप्पणियाँ