सीतापुर(उत्तर प्रदेश): सरकारी योजनाओं में लापरवाही और वित्तीय गड़बड़ी पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर के निर्देश पर कार्य में शिथिलता बरतने के आरोप में चार ग्राम विकास अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
हरगांव में तैनात ग्राम विकास अधिकारी गणेश कुमार ने दिव्यांग शौचालय निर्माण के लिए 48 हजार रुपये की सरकारी धनराशि आहरित कर ली, लेकिन मौके पर निर्माण कार्य नहीं कराया। वहीं एलिया में तैनात हरिओम श्रीवास्तव और रेउसा के सोमपाल ने पंचायत भवन में सामग्री आपूर्ति करने वाली फर्म का भुगतान रोक रखा था, जिसकी शिकायत फर्म ने सीधे अधिकारियों से की थी।
इसके अलावा खैराबाद के इलसिया ग्रांट स्थित गोआश्रय स्थल के निरीक्षण में दो गोवंशीय पशु मृत मिलने पर ग्राम विकास अधिकारी विकास तिवारी की घोर लापरवाही उजागर हुई। जिला विकास अधिकारी ने चारों को निलंबित कर संबंधित ब्लॉक मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है।

0 टिप्पणियाँ