#सीतापुर में 10 अगस्त को मनेगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस, बच्चों को दी जाएगी एलबेंडाजोल की गोली.

सीतापुर(उत्तर प्रदेश)जनपद में स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 10 अगस्त 2026 सोमवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने जनपद वासियों और प्रबुद्धजनों से अपील की है कि वे इस अभियान में पूरा सहयोग दें।

जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 1 से 19 वर्ष तक की आयु के सभी बच्चों और किशोर-किशोरीजियों के स्वास्थ्य, पोषण और शैक्षणिक स्तर में सुधार के लिए यह अभियान बेहद महत्वपूर्ण है। कृमि संक्रमण से बचाव के लिए जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों, राजकीय, सहायताप्राप्त एवं गैर-सहायताप्राप्त विद्यालयों में बच्चों को सुरक्षित एलबेंडाजोल की कृमि नाशक गोली पिलाई जाएगी। जो बच्चे 10 अगस्त को गोली खाने से छूट जाएंगे, उनके लिए 14 अगस्त 2026 शुक्रवार को मॉप अप दिवस का आयोजन किया जाएगा। प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि 1 से 2 वर्ष के बच्चों को आधी गोली पीसकर पानी में मिलाकर, 2 से 3 वर्ष के बच्चों को पूरी गोली पीसकर तथा 3 से 19 वर्ष तक के बच्चों को गोली चबाकर खानी होगी। वर्ष में दो बार यह खुराक लेना बच्चों और किशोरों के स्वास्थ्य के लिए पूरी तरह सुरक्षित और आवश्यक है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ